रांची, जनवरी 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को तोरपा प्रखंड में दो पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने तोरपा-कुमांग पथ से गुफु चबूतरा तक तथा डिगरी बगीचा से मुखिया नगर तक बनने वाले पीसीसी पथ की आधारशिला रखी। शिलान्यास से पूर्व स्थानीय पाहन द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली सीढ़ी होती है। पथ निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। विधायक ने संवेदकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश...