सिमडेगा, फरवरी 22 -- बानो, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रखंड के दो प्रमुख पथों का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण कराने की अनुशंसा की है। जिनमें बानो-मनोहरपुर मुख्य पथ के जराकेल से कानारोआं पहुंच पथ तक लगभग 1.600 किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क एवं महाबुआंग-सिकोरदा मुख्य पथ के सुमिनबेड़ा से महुआ टोली होते हुए डालियामार्चा तक लगभग 3.00 किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...