रांची, जनवरी 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के चाचा व झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता इमानुएल गुड़िया का शुक्रवार सुबह को रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। स्व. गुड़िया अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही तोरपा, तपकरा, रनिया, बानो समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गयी। तपकरा में दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक सुदीप गुड़िया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चाचा मेरे मार्गदर्शक के साथ अभिभावक समान थे। परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। झामुमो जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक की इस घड़ी में झामुमो शोकाकुल परिवार के साथ है।

हिंदी हिन्दुस्तान...