चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर।बंदगांव प्रखंड के राजापारम गांव में बुधवार को विधानसभा सुखराम उराव ने पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 1 करोड़ 41 लाख 28 हजार रुपये की लागत से नाली का निर्माण होगा। योजना का निर्माण लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा द्वारा डीएमएफटी फंड से किया जाएगा। मौके पर विधायक सुखराम उराव ने नारियल फोड़ और पूजा अर्चना कर किया। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सिंचाई नाली के निर्माण होने से किसानों को खेती में काफी फायदा होगा। साथ ही जलस्रोत में भी बढ़ोतरी होगी। मौके पर रामलाल मुंडा, दिनेश जेना, डिक्की मंडल, मुखिया कुश पूर्ति, सुरेश पूर्ति, कुमार विवेक समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.