देहरादून, फरवरी 17 -- विकासनगर। मंगलवार को नगर पंचायत सेलाकुई वार्ड नंबर 3 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज वाली गली में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने एमडीडीए अधिकारियों के साथ स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र की लंबित समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए दो से तीन दिन के भीतर आवश्यक कार्य प्रारंभ किया जाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर विधायक प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.