घाटशिला, मार्च 10 -- पोटका । टाटानगर रेलवे स्टेशन से करनडीह मुख्य मार्ग पर यातायात विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से दो ट्रैफिक चेक पोस्ट बनाए जाने के कारण आम जनता, स्कूली बच्चे एवं कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर मुद्दे को पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि एक किलोमीटर के छोटे से दायरे में दो चेक पोस्ट बना दिए गए हैं,इससे लोगों को अनावश्यक रूप से लंबा समय ट्रैफिक जांच में बिताना पड़ता है। इस कारण विशेषकर स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले कर्मियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इनमें किसी एक चेकपोस्ट हटाया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...