देहरादून, अक्टूबर 5 -- टिहरी। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष मानसून ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हुई बारिश और भूस्खलन से सड़कों, पुलों, सिंचाई नालों और खेतों को गहरी क्षति पहुंची हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घनसाली विधानसभा में आपदा जनित परिस्थितियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से देहरादून में मुलाकात की। विधायक शाह ने मंत्री को घनसाली क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि कई सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। साथ ही सिंचाई नालों और तटबंधों को हुए नुकसान के कारण किसानों की फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। विधायक ने मंत्री सतपाल से आग्रह किया कि क्षेत्र में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.