गिरडीह, फरवरी 14 -- विधायक व पूर्व विधायक ने सोनतुरपी हादसे की 10वीं बरसी पर दी श्रद्धांजलि बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के सबसे बड़ी सोनतुरपी सड़क दुघर्टना की 10 वीं बरसी पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इस घटना में जान गंवाने वालों को विधायक नागेन्द्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सहित गणमान्य लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दस साल पूर्व 14 फरवरी 2016 को हुई सड़क दुघर्टना को नेताद्वय ने दुखद बताते हुए कहा कि इस घटना में स्कूली बच्चे सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं की असमय मौत हो गई। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। मौके पर विधायक के द्वारा स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। पुलवामा हमले के शहीदों अमर रहे के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.