पाकुड़, अगस्त 18 -- पाकुड़िया। झारखंड सरकार के शिक्षा, साक्षरता विभाग तथा राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के निधन का समाचार प्राप्त होने के बाद पूरे राज्य में शोक का माहौल है। रामदास सोरेन के निधन पर रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में मुख्य रूप से महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया एंव उनके चित्र पर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। विधायक ने कहा कि आज पूरे झारखंड में शोक की लहर है, क्योंकि आज हम सबों के बीच झारखंड के आंदोलनकारी और झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन हम सबों के बीच में नहीं है। वो एक कुशल व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। जिन्होंने गुरु जी के साथ कदम से कदम मिलाकर झारखंड राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.