बगहा, फरवरी 16 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी इन दिनों स्टाफ की कमी की चुनौती से जूझ रहा है,लेकिन इसके बावजूद यहां मरीजों का इलाज निरंतर जारी है। 30 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में हर महीने करीब 3500 मरीज ओपीडी तथा लगभग 850 मरीज इमरजेंसी सेवा के लिए पहुंचते हैं।यह संख्या दर्शाती है कि अस्पताल न केवल योगापट्टी बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए भी भरोसे का केंद्र है। अस्पताल में जनरल सर्जन,फिजीशियन,स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटस्टि जैसे महत्वपूर्ण पद रक्ति हैं।सामान्य चिकत्सिक की भी कमी बनी हुई है।इसके बावजूद उपलब्ध चिकत्सिक अपनी जम्मिेदारी निभा रहे हैं।शिशु रोग विभाग की जम्मिेदारी डॉ. तारिक अनवर संभाल रहे हैं।दंत चिकत्सिक डॉ. लक्ष्मण प्रसाद और आयुष चिकत्सिक डॉ. शाहिद इकबाल भी नियमित रूप से सेवाएं दे रहे ...