सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक बिक्सल कोनगाड़ी ने शुन्यकाल में जनहित से जुड़ा मुददा उठाया। उन्होंने कहा कि एनएच 320G लगभग तीन सालों से निर्माण कार्य किया जा रहा है, क्षेत्र के जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सड़क में जो नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है वो समझ से पड़े है। साथ ही साथ उस सड़क निर्माण के बीचों-बीच अधिकतर पेड़ अवस्थित है परन्तु पेड़ को बेगैर काटे निर्माण कार्य किया जा रहा है। जो दुर्घटना को आमंत्रित करने वाला स्थान बना हुआ है। साथ में इस सड़क के गुणवत्ता पर ध्यान देने से ऐसा लगता है कि गुणवत्ता नाम का कोई चीज है ही नहीं। इसलिए उन्होंने सदन के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच करते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.