मिर्जापुर, फरवरी 5 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित हलिया-अदवा रोड पहाड़ी पर बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल रहीं। अनावरण के बाद विधायक ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बिरसा मुंडा की विधिवत पूजा-अर्चना की।विधायक रिंकी कोल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने पूरे जीवन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अंग्रेजों व जमींदारों द्वारा आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरुद्ध उन्हें एकजुट किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले निडर योद्धा थे। उनके क्रांतिकारी विचार आज भी आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके अद्वितीय साहस और संघर्ष के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.