जहानाबाद, फरवरी 20 -- वर्ष 2021 में घोसी थाने हाजत में हुई थी गिरिजेश कुमार की मौत जहानाबाद, निज संवाददाता वर्ष 2021 में घोसी थाने के हाजत में बंद एक युवक की संदेहास्पद मौत का मामला शुक्रवार को विधानसभा में जोरशोर से उठाया गया। जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार ने इस गंभीर मामले में अब तक की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। विधायक राहुल कुमार ने कहा कि घोसी थाना क्षेत्र के लखावर निवासी गिरजेश उर्फ जेसिया की मौत थाने की हाजत में हुई थी, जिसे उस समय संदेहास्पद माना गया था। इस मामले की जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई थी। लेकिन जिस अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के बजाय सरकार ने उसे पदोन्नति दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है, ...