मथुरा, फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने ब्रज क्षेत्र, विशेषकर मांट व नौहझील की विकास संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पानीगांव क्षेत्र को यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण (यीडा) से बाहर किए जाने की मांग भी सदन में रखी। विधायक ने मंडी समिति निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए बजट प्रावधान का स्वागत किया। साथ ही राजकीय डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने यमुना तटीय क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, नहरों की सफाई और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर जोर दिया। किसानों को समय पर खाद और बिजली उपलब्ध कराने क...