लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, संवाददाता। चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से पांच नए कंप्यूटर दिए गए। प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने बताया कि एनईपी 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में यह सराहनीय योगदान है। छात्राओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने और डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए कंप्यूटर एक अनिवार्य उपकरण है। प्राचार्या का कहना है कि इस प्रक्रिया में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजेता दीक्षित का सहयोग रहा। कहा कि अनुदानित कॉलेजों के पास किसी भी तरह का बजट नहीं होता है जिससे कॉलेज मे कंप्यूटर जैसी अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। बता दें कि विधायक डॉ. राजेश्वर ने इससे पहले भी कॉलेज में पांच कंप्यूटर और एक डिजिटल बोर्ड उपलब्ध कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.