धनबाद, फरवरी 1 -- झरिया। झरिया नगर भाजपा की ओर से शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झरिया मेन रोड में घूम-घूम कर हर दुकानों में जाकर दुकानदारों से मिली। भाजपा के उद्देश्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख किया। तथा मोबाइल से लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। काफी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, अवधेश साह, अरुण साहू, दिलीप भारती सहित काफी संख्या में भाजपाई थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.