गोड्डा, जनवरी 2 -- पथरगामा। तीन जनवरी 2026,को दिवंगत विधायक, गोड्डा स्वर्गीय रघुनंदन मंडल के पुण्यतिथि कार्यक्रम कोरका घाट ग्राम में आयोजित किए जाएगे। इस आशा की जानकारी देते हुए गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने बताया कि मेरे पिता गोड्डा के पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुनंदन मंडल का निधन 3 जनवरी‌ 2016 को हुई थी। उन्हीं का 10 वां‌ पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल कोरका ग्राम में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बताया कि उनकी पुण्यतिथि पर मेरे विरासत भवन कोरका में संतमत सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा। बताया कि संतमत सत्संग आयोजन के बाद 2 बजे दिन से परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में गोड्डा विधानसभा के सभी लोगों को आने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...