गिरडीह, फरवरी 16 -- बिरनी, प्रतिनिधि। रविवार को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने विधायक मद से बननेवाली तीन योजनाओं का उद्घाटन किया। जानकारी देते हुए भरकट्टा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि प्रखंड के कुसमई पंचायत अंतर्गत भतूडीह मेन रोड से ओरिएंटल स्कूल तक पीसीसी, तुलसीटांड़ के ग्राम तुलाडीह में शंकर चौधरी के घर से किशुन चौधरी के घर तक पीसीसी पथ निर्माण एवं इरगा नदी में स्नान घाट निर्माण का उद्घाटन रविवार को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक महतो ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि सरकार के पास सड़कों एवं अन्य विकास के लिए फंड नहीं है जिस वजह से कई काम कतार में है...