मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- खतौली से लोकदल के विधायक मदन भैया ने जानसठ निरीक्षण भवन पर पहुंचकर वहां पहले से मौजूद क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं से संबंधित निर्देशित करते हुए उनका निराकरण कराया। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक जानसठ से भाजपा के पूर्व चेयरमैन यनेश तवर के भाई नरेश तंवर उर्फ टीचू के देहांत का समाचार सुनने के उपरांत क्षेत्रीय विधायक मदन भैया उनके आवास पर पहुंचे एवं परिजनों को सांत्वना दी। विधायक मदन भैया ने डाक बंगले पर पहुंचकर क्षेत्र से आए लोगों की जन समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण कराया। इस दौरान भैसी गांव के पूर्व प्रधान सुनील चौधरी, अजय जनमेजय, कृष्ण पाल बैंसला, मनोज कुमार, सुमित चपराना, अमित पवार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...