धनबाद, मई 17 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सचिव टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को झारखंड अधिविध परिषद रांची के सदस्य व विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के सीनेट मेंबर बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। शनिवार को कॉलेज प्रांगण में उन्हें बुके, मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के मेधावी छात्र व छात्राओं में विशाल कुमार महतो, ओम कुमार, ऋषिकेश पासवान जिन्होंने जेईई मेंस परीक्षा 2025 में सफलता हासिल किया वहीं डॉ शिवांगी महतो ने लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। कॉलेज परिवार ने इन्हें व उनके माता-पिता को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद ही निश्चित रूप से सफलता मिलती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.