धनबाद, फरवरी 25 -- सिजुआ। जोगता थाना क्षेत्र के कतरास/जोगता मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ब्रिज के समीप सोमवार की अहले सुबह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अनुज बसंत महतो की पत्नी प्रीति देवी को बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने उचित इलाज के लिये धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनका आईसीयु वार्ड डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। उक्त महिला को सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं उनके साथ परिवार की ही चचेरी गोतनी धनेशरी देवी भी इस दुर्घटना में घायल हुई है। जिनका इलाज टाटा अस्पताल जामाडोबा में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर जोगता पुलिस असर्फी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले बेलोरो की तलाश में जुट गए। घटनास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.