गिरडीह, अप्रैल 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गुरुवार को विधायक मंजू कुमारी बिना सूचना के जमुआ प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। तुरंत समाधान का प्रयास किया। उन्होंने बीडीओ अमल कुमार एवं सीओ संजय पांडेय को मौके पर बुलाया। दोनों अधिकारियों के सामने जनता की समस्याएं रखीं। विधायक ने बीडीओ अमल कुमार को निर्देश दिया कि जमुआ में बने शौचालय को जल्द चालू कराया जाए। वहीं प्रखंड परिसर में बन रहे पार्क पर भी विस्तार से चर्चा की। अंचलाधिकारी संजय पांडेय से कहा कि जमीन, जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर अंचलाधिकारी ने विधायक को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। इनमें राजेंद्र राय, परमेश्वर यादव, अशोक सिंह, सीतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.