गुमला, दिसम्बर 8 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुमला विधायक भूषण तिर्की ने चैनपुर और डुमरी क्षेत्र के किसानों की दशकों पुरानी समस्या को मजबूती और गंभीरता के साथ सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यह केवल पानी का मुद्दा नहीं,बल्कि हजारों किसानों की आजीविका,खाद्यान्न उत्पादन और बढ़ते पलायन से जुड़ा बड़ा सामाजिक संकट है। विधायक तिर्की ने कहा कि अपर शंख जलाशय परियोजना बने लगभग 30 वर्ष बीत चुके हैं,लेकिन आज तक स्थानीय किसानों के खेतों तक राइट कैनल से पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पानी मिलते ही किसान धान के अलावा गेहूं, मक्का, मटर, टमाटर एवं विभिन्न सब्जियों जैसी उच्च-आय वाली फसलों की खेती कर अपनी आय दोगुनी-तिगुनी कर सकते हैं। विधायक ने सरकार से मांग की कि किसानों की इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए,ताकि...