रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- किच्छा। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने भाजपा नेता स्वतंत्र राय के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। आठ अक्तूबर की रात भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वतंत्र राय की पत्नी फूलमती राय का निधन हो गया था। 74 वर्षीय फूलमती राय लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार को विधायक भगत स्वतंत्र राय के निवास स्थान पर पहुंचे और राय व उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, कुंदन लाल खुराना, सुरेश परिहार, विवेक सक्सेना, कमलेन्द्र सेमवाल, विजय प्रकाश यादव, विजय यादव, विजय पपनेजा, किशन गोयल, संजीव कुमार सिंह, धर्मराज जायसवाल, गोल्डी गोराया, विनोद...