रुद्रपुर, फरवरी 21 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने शनिवार को लगभग 52 लाख की लागत से 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। शनिवार को उन्होंने ग्राम कुरैया में विधायक निधि से 18.90 लाख रुपये की लागत से बनी छह सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। ग्राम सैंजना में 29.05 लाख से चार विकास कार्य और ग्राम बखपुर में चार लाख रुपये से एक अन्य कार्य का उद्घाटन किया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए बेहड़ ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूर्व विधायक के 10 वर्षों से अधिक कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों का उल्लेख करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समर्थन की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, प्रेम आर्या, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, मेजर सिंह, राजेंद्र सिंह प्रधान,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.