लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जमीन की पैमाइश के विवादों के बीच अब नगर निगम ने सुभासपा विधायक बेदीराम के मैरिज लॉन पर हाउस टैक्स असेसमेंट का नोटिस चस्पा कर दिया है। जोन चार की ओर से जारी इस नोटिस के जरिए विधायक से उनके मैरिज लान का पूरा विवरण व जमीन का ब्योरा मांगा गया है। भरवारा मल्हौर वार्ड के भैंसौरा इलाके में विधायक बेदीराम का मैरिज लान बना है। यह करीब 15000 वर्ग फीट में बना है। इस मैरिज लॉन का हाउस टैक्स निर्धारण करने के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन टीम को न तो परिसर के अंदर प्रवेश मिला और न ही जमीन की पैमाइश हो सकी। कर्मचारियों के अनुसार, मैरिज लॉन स्टाफ ने नोटिस लेने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद निगम कर्मियों ने गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। सीलिंग की तैयारी, अफसरों की चुप्पी साधी नगर निगम ने स्पष्ट किया ह...