रामनगर, सितम्बर 5 -- रामनगर। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शहर व गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। शुक्रवार को रानीखेत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक ने जनसमस्याओं को सुना और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुडी सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि कई गांव में पेयजल, बिजली, सड़क आदि की दिक्कतें हो रही है। लोग भी कार्यालय अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। कहा कि समस्याओं पर लेट लतीफी करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर 50 से अधिक लोग समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, मालधन मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार, जिला पंचायत प्रतिनिधि कमल किशोर, माया रावत, आशीष ठाकुर, दीपक चंदोला, महेश...