हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- कालाढूंगी। नगर पालिका के वार्ड नंबर छह में शुक्रवार को विधायक बंशीधर भगत और चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने संयुक्त रूप से टाइल्स रोड का लोकार्पण किया। विधायक भगत ने कहा कि विवाद के चलते ये मार्ग पिछले कई वर्षों से कच्चा था। इसका अब समाधान हो गया है। चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने बताया कि मलिन बस्तियों को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। 38 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, पूर्व चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा, ईओ अभिनव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, सभासद रोहित बुढलाकोटी, हरीश मेहरा, सुमन अधिकारी, सरवर अली, महमूद हसन बंजारा, गोपाल बुढलाकोटी आदि मौजूद रहे। ====== फोटो=== विधायक बंशीधर भगत और चेयरमैन रेखा कत्यूरा ने वार्ड नंबर छह में सड़क का लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.