दुमका, सितम्बर 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। गोड्डा के पोड़ैयाहाट के कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और सारठ के भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह की मंगलवार को एमपी-एमएलए की विशेष न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में पेश हुए। केस गवाही के स्टेज में है। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 16 सितंबर को निर्धारित किया है। इससे पहले अदालत ने सहायक लोक अभियोजन को आदेश दिया था कि वे तय तिथि पर गवाही कराएं, अन्यथा गवाही बंद कर देंगे। इस बावत बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रशांत ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2010 में तत्कालीन झाविमो नेता प्रदीप यादव और रणधीर सिंह ने सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदीप यादव के कुछ समर्थकों को हिरासत में भी लिया था। आरोप लगाया कि प्रदीप यादव जबरन अपने समर्थकों को छुड़ाकर ले गए थे। इस मामले में विधायक समेत 14 लोगों को नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.