बहराइच, मार्च 21 -- पयागपुर। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने 12 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पयागपुर प्रमोद पांडेय, रामरंग शुक्ल, आनंद शुक्ल, पंकज शुक्ल, बाराती लाल वर्मा, मिश्री लाल पासवान, रामदीन चौहान, कामेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...