साहिबगंज, जनवरी 5 -- राजमहल, प्रतिनिधि। विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने रविवार को देर शाम कड़ाके की ठंड, शीतलहर को लेकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों, रेलवे स्टेशन परिसर, शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर गरीब, असहाय, जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबल वितरण किया ‌। उन्होंने बताया कि लगातार कई दिनों से शीतलहर और कनकनी के कारण ठंड काफी बढ़ गया है। गरीब असहाय लोगों को कंबल सहित ठंड से बचने के लिए उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है जिसके लिए जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। मौके पर नगद अध्यक्ष मोहम्मद आजाद, जय यादव, स्मिथ चौरसिया आदि अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...