धनबाद, फरवरी 4 -- बलियापुर। विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, मुस्ताक आलम, शीतल दत्ता, योगेश्वर मांझी, हीरालाल मोदक व राजेश रविदास सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं ने फाब्ला प्रत्याशी हीरालाल सांखुआर द्वारा विधायक चंद्रदेव महतो के निर्वाचन को चुनौती देने संबंधी मामले को खारिज किए जाने के हाइकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो, परसबनियां मुखिया राजाराम रजक, अनवरअली खान, झामुमो के महावीर महतो, पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, विजय राम, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, अधर सहिस आदि ने भी हाइकोर्ट के निर्णय का स्वागत किया। हाइकोर्ट के इस निर्णय को ले कार्यकर्त्ताओं व समर्थकों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...