लातेहार, जनवरी 29 -- बारियातू,प्रतिनिधि। लातेहार विस क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रकाश राम प्रखंड के डाढ़ा पंचायत में 31 जनवरी दिन शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर जनता की जनसमस्याओं से अवगत होंगे। जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद ने बताया कि विधायक श्री राम डाढ़ा पंचायत का भ्रमण के दौरान डुमरा में पूर्वाह्न 11 बजे, नावाबांध में 12 बजे, डाढ़ा में दोपहर 1 बजे, बचरा में 2 बजे व पुक्चु में 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है। विधायक प्रतिनिधि श्री प्रसाद ने सभी गांव के ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.