जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- जमशेदपुर। विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को एग्रिको स्थित कार्यालय में दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भेंट किया। उन्होंने बिरसानगर निवासी मिंटू मंडल और नेहरू कॉलोनी की 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका पीटू बाग को व्हीलचेयर सौंपते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी सुविधा व सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आशा जताई कि व्हीलचेयर मिलने से लाभार्थियों का जीवन आसान होगा और वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सुगमता से कर पाएंगे। पूर्णिमा साहू ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.