विकासनगर, सितम्बर 18 -- सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने गुरुवार को ग्राम पंचायत पौंधा, ग्राम पंचायत कोटड़ा संतूर और श्री देवभूमि कॉलेज पौंधा मझौन क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याए सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक ने एसडीएम विकासनगर, लोनिवि, सिंचाई विभाग, यूपीसीएल और वन विभाग के अधिकारियों को राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है, वहां व्यवस्थाओं को तत्काल सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। निरीक्षण के दौरान अनूप सेमवाल, शैलेश थापली, मेघ सिंह, राहुल पुंडीर सहित अन्य कार्यकर्ता भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.