रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पर गैर कानूनी रूप से जनजाति की तीन एकड़ भूमि को खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक सीबीआई जांच की मांग के नाम पर दिखावा करते हैं। अगर वह सही हैं तो इन आरोपों पर अपना जवाब दें। रुद्रपुर में बुधावार को सिटी क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुल्लर ने कहा कि जनजाति के लोग ग्रामीण अंचल में एक-दूसरे की जमीन जोत बो लेते हैं, लेकिन वह दूसरे के नाम पर होती है। हम इस व्यवस्था के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधायक पांडे और उनके परिवार के लोग लंबे समय से लोगों की जमीन कब्जाने में लगे हुए हैं। कई जगह इसके पुख्ता प्रमाण भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के भाई अमर पांडे ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.