बांका, फरवरी 21 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक मनोज यादव शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलडिहा पंचायत के पथलकुडिया गांव पहुंचे और विजय यादव के पिता स्व नुनेशवर यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत स्व मुनेश्वर यादव के तस्वीर पर पुष्प अर्पण किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। इस मौके पर गोपाल कृष्ण गोयल, दिनेश सिंह, फुल्लीडूमर प्रमुख गौतम प्रकाश, राधे यादव, मनोरंजन सिंह, वीरेंद्र यादव, अनुज सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...