दुमका, अगस्त 10 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी शनिवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मु से मिलने उनके अवास भुटोकोड़िया गांव पहुंची। जानकारी के अनुसार विभिषण मुर्मू बीते 6 अगस्त की शाम के समय दुमका से घर भुटोकोड़िया वापस लौटने के क्रम में पंदनपहाड़ी गांव के पास कच्ची सड़क पर मोटरसाइकिल से गिरने से दाहिना पैर क्रेक कर गया था। जिसके कारण विधायक उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने प्रखंड अध्यक्ष के आवास पहुंची थी। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव गौतम दर्वे, उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, सत्तार खान, बोदीलाल मरांडी, चन्द्रकान्त मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.