चाईबासा, अगस्त 3 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में उन्नति के पहिया योजना के तहत शनिवार को विधायक सोनाराम सिंकु ने कुल 85 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया। इसमें मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के आठवीं कक्षा के 51 छात्रा और 34 छात्र शामिल थे। मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड में 1646 साइकिल वितरित होगा। कार्यक्रम में कल्याण पदाधिकारी रवींद्र सिंहदेव, कृतिधर महतो,बीपीओ ,प्रभारी प्रधानाचार्य सलोमी धनवार तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान,असंगठित कामगार कांग्रेस मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष हासुलुद्दीन खान,प्रदीप प्रधान,रघुनाथ राउत,रामविलास प्रजापति,सुरेश प्रजापति,मो दानिश, मो मामूर कांग्रेसजन और शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों में उत्साह देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...