बुलंदशहर, जनवरी 27 -- जंक्शन रोड स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मीनाक्षी सिंह रहीं। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल व प्रबंध समिति के पदाधिकारी रहे। अतिथियों ने पहले विद्यालय में नवनिर्मित शिशु उद्यान तथा टेबल टेनिस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद टीएचडीसीआईएल की सौजन्य से प्राप्त हुई साइकिल का खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने 100 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या मीनू कुमारी एवं राशि शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...