रिषिकेष, फरवरी 19 -- भाजपा से जुड़े नगर के जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताईं। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने क्षेत्र में जनहित से जुड़े लंबित कार्यों के समाधान एवं नए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जनसमस्याएं हल करने को कहा। मौके पर पार्षद एकांत ग...