रामगढ़, दिसम्बर 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने गुरुवार को ठंड के मौसम को देखते हुए सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्यनरत बच्चों के लिए आवंटित स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान आस पास के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। विधायक ने बच्चों को स्वेटर देते हुए कहा कि उनके पास केवल पढ़ाई और खेलने का काम है। आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्यनरत बच्चों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्यनरत बच्चों को निशुल्क पुस्तक, ड्रेस, जूता मोजा आदि दिया जा रहा है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों को पौष्टिक भोजन भी दिया जा रहा है। मौके पर बीडीओ सुधा वर्मा, सीओ सीताराम महतो, सीडीपीओ, संतोष सोनी, परमेश्वर महथा, गौरी शंकर महतो, गुलाम सरवर, तस्लीम...