टिहरी, नवम्बर 5 -- स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घनसाली में चल रहे धरना-प्रदर्शनों के बीच विधायक शक्ति लाल शाह ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सेवाएं बेहतर करने का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीएचसी बेलेश्वर अथवा पीएचसी पिलखी को उप जिला चिकित्सालय बनाने की मांग की। जिस पर सीएम धामी ने सचिव को इसे सीएम घोषणा में समाहित करने के निर्देश दिए। विधायक शाह ने मुख्यमंत्री को बताया कि घनसाली क्षेत्र के बेलेश्वर और पिलखी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभी भी अभाव है। यहां के लोगों को गंभीर बीमारियों अथवा आपातकालीन स्थिति में नई टिहरी, श्रीनगर और देहरादून जैसे दूरस्थ स्थानों तक जाना पड़ता है। जिससे कई बार मरीज की जान तक खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में पीएचसी पिलखी अथवा सीएचसी बेलेश्वर को उप जिला चिकित्सालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.