जमशेदपुर, मार्च 6 -- झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम एवं पटमदा प्रखण्ड में सिंचाई की व्यवस्था की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि ये प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है, यहां के लोगों के आय का मुख्य श्रोत कृषि ही है। सिंचाई व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि पर ठीक ढंग से खेती नहीं हो पाती है, जिससे उक्त प्रखण्डों के किसानों की आर्थिक सामाजिक स्थिति संतोषजनक नहीं है। सुवर्णरखा बहुद्देशीय परियोजना अन्तर्गत चांडिल डैम से यूजीपीएल के माध्यम से सिंचाई' सुविधा उपलब्ध होने पर बड़े पैमाने पर खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे किसानों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों में सुधार होगी।उन्होंने इस इलाके में चाण्डिल डैम से यूजीपीएल के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था कराने हेतु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.