रामगढ़, मार्च 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधानसभा में पतरातू और बड़कागांव में अनुमंडल मुख्यालय स्थापित करने की मांग की है। विधानसभा में उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में कुल 42 पंचायतों की आबादी तीन लाख से अधिक है। पतरातू में पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहले से मौजूद है और यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर है। साथ ही पतरातू अनुमंडल सृजन के प्रस्ताव को प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है, जिससे इसकी प्रशासनिक आवश्यकता और अधिक प्रासंगिक हो जाती है। दूसरी ओर हजारीबाग जिले के अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड (23 पंचायत) और केरेडारी प्रखंड (16 पंचायत) को मिलाकर कुल जनसंख्या लगभग 3.50 लाख से अधिक है। बड़कागांव में पहले से पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय स्थित है और यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.