कुशीनगर, फरवरी 19 -- कुशीनगर।इहाटा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने बुधवार को क्षेत्र के ग्रामसभा डोमबरवा के टोला सोनापाकड़ की सड़क का मसला उठाया। उन्होंने मुख्य सड़क को डेढ़ किलोमीटर तक पिच कराए जाने की मांग सदन में नियम 301 के अंतर्गत रखी। विधायक ने सदन में कहा कि ग्राम सभा डोमबरवा के टोला सोनापाकड़ में मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते ग्रामवासियों को जाने-आने में काफी दिक्कतें होती हैं। खासकर बरसात के समय सड़क पर पानी व कीचड़ भर जाता है। सोनापाकड़ से मुख्य सड़क तक जाने-आने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। ग्रामीणों द्वारा समय समय पर जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियों तक कई बार सड़क निर्माण कराने के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.