कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने गुरुवार को नियम 301 के तहत विधानसभा में मौन नाला का मसला उठाया। उन्होंने जनहित के लिए इस नाले पर पक्का पुल का निर्माण कराए जाने की मांग रखी। विधायक ने सदन में कहा कि हाटा क्षेत्र के पगरा-रामनगर सड़क का लोक निर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। इस मार्ग पर सकरौली गांव के बाहर मौन नाला पर स्थित पुल संकरा तथा जर्जर है। इसका जनहित में नवनिर्माण कराया जाना अत्यावश्यक है। क्योंकि इस जर्जर पुल से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा बड़ा पक्का पुल बनाए जाने के लिए शासन-प्रशाासन को मांग पत्र भी दिया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। विधायक ने सदन से इस प्रकरण को गंभीरता से लिए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...