हजारीबाग, फरवरी 19 -- चौपारण प्रतिनिधि बरही विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ग्रामीणों की समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर विधायक मनोज यादव ने विधानसभा में मांग रखी। विधायक ने सरकार से बरही अनुमंडल मुख्यालय में ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप स्थापित करने का आग्रह किया है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि बरही विधानसभा के कई सुदूरवर्ती गांव, जैसे चौपारण का भगहर और बरही का भण्डारो पंचायत, जिला मुख्यालय हजारीबाग से लगभग 60 से 70 किलोमीटर दूर स्थित हैं। वर्तमान में ट्रांसफार्मर जलने पर ग्रामीणों और किसानों को उसे मरम्मत के लिए हजारीबाग ले जाना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...