मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत बाघी चिकनी पथ से बाघी गोपीनाथ पथ तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर विधायक ने शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण योजना की प्राक्कलित राशि 56 लाख रुपये है। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया कमलेश्वर राय, मुखिया प्रतिनिधि चुन्नी लाल साह, अमित कुमार, संवेदक नंदकुमार यादव, श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...