मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के साइन रोड में मंगलवार को शिवशंकर चौक से मधुकर छपरा सड़क का विधायक अजीत कुमार ने शिलान्यास किया। एक करोड़ नौ लाख से सड़क का निर्माण होगा। विधायक ने अभियंताओं व ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में मानक के अनुसार सड़क निर्माण कार्य होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क के कार्य पर नजर रखने की अपील की। विधायक ने कांटी व मड़वन सड़क के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने को कहा। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, कारी साहू, मुखिया विजय पांडेय, सरपंच मधुसूदन सिंह, सचिंद्र कुशवाहा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, कुमोद ओझा, रामसागर चौधरी, रूपेश ओझा, नीरज साह, बसंत कुमार, सुमन सिंह, राहुल रंजन, शिवचंद्र पासवान, रामप्रवेश महतो आदि थे।

हिंदी...